पंडवा में भाजपाइयों ने झारखंड सरकार के खिलाफ दिया एकदिवसीय धरना
(पलामू): प्रखंड कार्यालय पंडवा के समक्ष सोमवार को राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत भाजपा मंडल अध्यक्ष यमुना सिंह के नेतृत्व में झारखंड सरकार द्वारा झारखंड के प्रतियोगी परीक्षा में भ्रष्टाचार, भय,भुख, बलात्कार, बेरोजगारी ,कालाबाजारी एवं शोषण के खिलाफ एकदिवसीय धरना प्रदर्शन भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्य समिति सदस्य संध्या सिंह ने कहा कि सरकार देश में एक भी प्रतियोगी परीक्षा सही से नहीं कर पा रही है। कहा की सरकार हर क्षेत्र में नाकाम है। इस सरकार में बालू की कालाबाजारी हो रही है। झारखंड में महिला सुरक्षित नहीं है।इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता विभाकर पांडेय, राकेश पांडे वशिष्ठ मेहता, हेमंत पांडेय ,सत्येंद्र मेहता, विष्णु देव यादव, वशिष्ठ रजक, विनोद बैठा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment