फर्जी ग्राम सभा से हो रहे कुडवा गांव स्थित कब्रिस्तान घेराबंदी का ग्रामीणों ने किया विरोध

पिपरा प्रखंड के सरैया पंचायत अंतर्गत कुडवा गांव समीप कब्रिस्तान घेराबंदी कार्य योजना का ग्रामीणों ने शुक्रवार जमकर विरोध किया। ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान बताया कि कब्रिस्तान घेराबंदी निर्माण के लिए जो लाभुक समिति का चयन किया गया है। वह फर्जी तरीके से बैगर ग्रामीणों की जानकारी में की गई है। साथ ही बताया कि फर्जी ग्राम सभा से हो रहे कब्रिस्तान घेराबंदी की शिकायत ग्रामीणों ने पलामू उपायुक्त, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी पीपरा से की है। दिए गए आवेदन में ग्रामीणों ने कहा है कि स्थल पर ग्राम सभा कर कब्रिस्तान घेरा बंदी योजना का कार्य कराया जाए। ग्राम सभा होने तक कब्रिस्तान घेराबंदी निर्माण योजना का कार्य तुरंत बंद करने की बात कही गई है। ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत के मुखिया प्रियंका कुमारी, पंचायत सेवक मुख्तार अंसारी द्वारा फर्जी ग्राम सभा कर वार्ड सदस्य अलमा खातून के पति जहीर अंसारी को कार्य आवंटित किया गया है। फर्जी ग्राम सभा से ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है।जो किसी भी समय अप्रिय घटना होने की बात ग्रामीणों ने बताई। उधर पूछे जाने पर मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी विकास तिवारी ने बताया कि घेराबंदी निर्माण कार्य को बंद करने का निर्देश दे दिया गया है। जांचों उपरांत कार्य को बाद में निर्माण कराया जाएगा। विरोध करने वालों में आलमगीर अंसारी, जाहिद अंसारी, अलीम अंसारी, अजमेर अंसारी, असलम अंसारी, बदरुद्दीन अंसारी, इरफान अंसारी, शमसुद्दीन अंसारी, नियाजु अंसारी, कलीम अंसारी, हसीन खातून,जमीला खातून, शहनाज खातून, सबीना खातून, शमशाद अंसारी, सरफुलाह अंसारी सहित आदि का नाम शामिल है।

Comments

Popular posts from this blog

दैनिक अखबार के पत्रकार राजीव रंजन मिश्रा के पिता का श्राद्ध कार्यक्रम का आयोजन

पुनपुन कुंड समीप जंगल में चल रहे अवैध महुआ शराब के 2 भट्टी को पिपरा पुलिस ने किया ध्वस्त

ब्राह्मण समाज के लोगों ने राष्ट्रहित में बीजेपी को वोट देने का लिया निर्णय, नौडीहा बाजार