*पंचायत के ग्रामीणों ने किया अपील,विकास कार्य में बाधक न बने कुछ लोग*

पिपरा:सरैया पंचायत के कुड़वा ग्राम में कल्याण विभाग के द्वारा हो रहे कब्रिस्तान चारदीवारी निर्माण कार्य कराए जाने पर कुछ चंद लोगों के द्वारा निजी स्वार्थ में रोक लाया जाना गलत है।उक्त कार्य नियम संवत तरीके से प्रखंड के अनुमोदन पर कल्याण विभाग के द्वारा आवंटित की हुई है।मुखिया प्रियंका कुमारी से पूछे जाने पर बताया की ग्रामीण स्वतंत्र है।परंतु गलत और निराधार आरोप किसी पर नही लगाना चाहिए।कुडवा ग्राम के ग्रामीणों के द्वारा आग्रह करने पर मैने खुद विभाग के वरीय पदाधिकारियों को पत्र के माध्यम से उक्त योजना को जांच कर करवाने का निवेदन किया है।कुछ ग्रामीण निजी स्वार्थ के लिए विकास कार्य में बाधक बन रहे हैं।वैसे सम्मानित जनता से आग्रह है की लोभ में आकर इस तरह का कार्य न करें।वहीं पंचायत के ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा की किसी पर भी निराधार आरोप नही लगाएं।वहीं हो रहे कार्य को गुंवाता पर नजर बना कर कार्य को बेहतर तरीके से निस्पादित करावें। कुड़वा के कुछ ग्रामीणों के द्वारा पंचायत के प्रतिनिधित्व कर रहे निष्पक्ष तथा स्वच्छ छवि वाले मुखिया तथा पंचायत सचिव पर लगाए जाने वाली आरोप को गलत बताया।साथ ही ग्रामीणों ने यह भी बताया की वर्तमान मुखिया के कार्यकाल में भ्रष्टाचार मुक्त तथा ग्रामीणों के हित का कार्य हो रहा है।पंचायत में दो-दो समुदाय स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है,सरकार की महत्वपूर्ण योजना अबुवा आवास योजना,सड़क,नाली गली,बृधा पेंशन,स्कूली शिक्षा,आंगनबाड़ी समेत अन्य कार्य बेहतर ढंग से निस्पदित कराया जा रहा है।पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों ने मुखिया के कार्यों की सराहना की है।कार्य की सराहना करने वालों में मो.नेसार अहमद,कयामुद्दीन अंसारी,मो.परवेज,जहीरूद्दीन अंसारी,केसवर साव,प्रहलाद प्रसाद,जितेंद्र गुप्ता,दिनेश पासवान,अकेला पासवान,वकील पासवान, उठारू भुइयां, कईल पासवान,शंकर पासवान,सरयू भुइयां,राजेंद्र राम,कैलाश राम,रमेश पासवान,दीपक राम,रामजी सिंह,अर्जुन सिंह,ममता देवी,सरोज देवी,श्रद्धा देवी,बेबी देवी,जितनी देवी,दिनेश सिंह,दिलीप तिवारी,प्रफुल पाठक,नीतीश सिंह,किशन मिश्रा,मनोज तिवारी,सुनील सिंह,अर्जुन पाल,महेंद्र पाल,गुड्डू पाल,समेत सैकड़ों महिला पुरुष ने मुखिया के विकास कार्यों की सराहना किया।

Comments

Popular posts from this blog

दैनिक अखबार के पत्रकार राजीव रंजन मिश्रा के पिता का श्राद्ध कार्यक्रम का आयोजन

पुनपुन कुंड समीप जंगल में चल रहे अवैध महुआ शराब के 2 भट्टी को पिपरा पुलिस ने किया ध्वस्त

ब्राह्मण समाज के लोगों ने राष्ट्रहित में बीजेपी को वोट देने का लिया निर्णय, नौडीहा बाजार